देवास में टेकरी माता के मंदिर की 40 दान पेटियां खोली गई हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में दिलखोलकर चढ़ावा चढ़ाया है। जिसके चलते मंदिर की 40 दान पेटियां नोटों से भर गईं। इसके बाद जब इन दान पेटियों को खोला गया, तो यहां नोटों की बाढ़ सी आ गई।
बताया जा रहा है, कि यहां पर इन दान पेटियों से निकाले जाने वाले नोटों की गिनती दो दिनों तक चलेगी इसके लिए 125 पटवारियों को नोटों की गिनती में लगाया गया है।
बताया जा रहा है, कि बीते 9 दिनों में भक्तों ने यहां खुलकर दान किया है। यहां इस मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने वालों की संख्या 12 लाख के लगभग बताई जा रही है।