हिंदुओं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता वैष्णव देवी मंदिर के लिए विख्यात जम्मू का कटरा इलाका पिछले 48 घंटे में पांच बार कांप चुका है। हालाँकि भूकंप की तीव्रता बहुत नहीं थी लेकिन कहीं ये किसी बड़े खतरे का संकेत माने जा रहे हैं। पिछले आठ महीने में लद्दाख समेत जम्मू और कश्मीर इलाके में 26 बार जमीन थर्रा चुकी है।
कटरा की धरती पिछले दो दिनों में पांच बार कांप चुकी है। 23 अगस्त को ही कटरा में चार भूकंप आए। इसके पहले 22 अगस्त को 3.3 तीव्रता का भूकंप कटरा से 62 किमी दूर पूर्व-उत्तर-पूर्व में जमीन से 10 किमी नीचे था।
लद्दाख समेत जम्मू और कश्मीर इलाके में सबसे ताकतवर भूकंप 4.3 तीव्रता का था, जो लेह के अल्ची में 31 मार्च 2022 को महसूस किया गया था. यह अल्ची से दक्षिण-पश्चिम में 113 किलोमीटर दूर जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।