दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार के आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। दिल्ली में सरकारी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है। 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे। निजी दफ्तरों में भी 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम होगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
प्रदूषण पर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली सीमा में प्रवेश करने की अनुमति होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
राय ने कहा कि फिलहाल डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली में 500 निजी ईको बसें चलेंगी। दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। वायु प्रदूषण के लिए 6 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा बाजार खुलने के समय को लेकर भी विचार किया जा रहा है।का समय भी माना जा रहा है।