भोपाल: विधानसभा सचिवालय में 55 पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे। इसके लिये लम्बे समय बाद भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इनमें सहायक ग्रेड-3 के 40 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 2 पद तथा सुरक्षा गार्ड के 13 पद भरे जायेंगे। सहायक ग्रेड-3 के 40 पदों में से 13 पद ओबीसी, 9 पद जनजाति, 4 पद अजा तथा 5 पद ईडब्ल्युएस वर्ग के उम्मीदवारों से भरे जायेंगे जबकि स्टेनोटायपिस्ट के दोनों पद अजा वर्ग से भरे जायेंगे।

सुरक्षा गार्ड के 13 पदों में से 4 पद ओबीसी, 3 पद जनजाति, 2 पद अजा एवं 1 पद ईडब्ल्युएस वर्ग से भरे जायेंगे। विधानसभा की वेबसाईट पर जाकर इन पदों के लिये आनलाईन आवेदन 10 नवम्बर 2022 तक किये जा सकेंगे। आरक्षित वर्ग को 300 रुपये एवं अनारक्षित वर्ग को 450 रुपये परीक्षा शुल्क अदा करना होगा। चयन आनलाईन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगा।