Thought Quotes, Positive Quotes and Messages To Improve Someone's Day, 

लोग अक्सर अपनी समझदारी की कमी की पूर्ति क्रोध से करते हैं| 

ऑगस्टाइन:

● सन्देह सच्ची दोस्ती का हलाहल है।

● संसार एक विशाल ग्रंथ के समान है। जो अपने स्थान से ही चिपके रहते हैं, वे उसका केवल एक ही पृष्ठ पढ़ पाते हैं।

प्रास्कर वाइल्ड:

● कोई अशोभनीय भावना न रखने में ही जीवन का रहस्य निहित है। 

● मनुष्य मुसीबतों को सह सकता है क्योंकि वे बाहर से आती हैं; लेकिन अपने दोषों को सहना-आह! वही तो जीवन-दंश है। 

● हर संत का भूतकाल है और हर पापी का भविष्य।

● स्त्री परमात्मा का सबसे बड़ा जादू है।

● प्रजातन्त्र का सीधा-सादा अर्थ है, प्रजा के डंडे को, प्रजा के लिए, प्रजा की पीठ पर तोड़ना।

● गरीबों को किफायतशआरी का उपदेश देना भोंडा और अपमानजनक कार्य है।

● स्त्रियों का प्रारम्भ का जीवन प्रेमियों से भरा होता है व बाद का पति से ।

इंगरसोल:

● केवल आनंद ही कल्याणकारी वस्तु है। आनंदित होने का स्थान यहीं है। आनंदित होने का समय अभी है। आनंदित होने का उपाय दूसरों के आनंद में सहायक होता है।

इब्सेन:

० समझौता शैतान का काम है।

● संसार में सबसे शक्तिशाली मनुष्य वह है जो सबसे अधिक अकेला खड़ा हुआ है।

इलियट:

● यदि लोग हमारे बारे में कुछ उटपटांग बातें करते हैं, तो हमें उसका बुरा नहीं मानना चाहिए। जिस प्रकार गिरजाघर की मीनार अपने इर्द-गिर्द चीलों के चीखने का ख्याल नहीं करती।

● यदि तुम किसी गोल छिद्र में जा पड़ो तो तुम्हें स्वयं को गेंद बना लेना चाहिए।

● खाली पेट कोई भी व्यक्ति बुद्धिमान नहीं हो सकता।

● शायद सबसे आनन्ददायक मित्रताएं वे हैं जिनमें बड़ा मेल है, बड़ा झगड़ा है और फिर भी बड़ा प्यार है। 

● दूसरे कर्तव्य को पूर्ण करने की क्षमता ही एक कर्तव्य की पूर्ति का पुरस्कार है।

● गुलाबों की वर्षा कभी नहीं होगी। अगर हमें अधिक गुलाबों की इच्छा है तो हमें और पौधे लगाने चाहिए।

● सर्वोच्च प्रेम में तकल्लुफ नहीं होता।

● विजय निश्चित हो तो कोई भी बुज़दिल लड़ सकता है, मगर मुझे ऐसा आदमी बताओ जो पराजय निश्चित होने पर भी लड़ने का पराक्रम दिखलाता है 

● मुर्गा समझता है कि सूरज बांग सुनने के लिए उगता है। 

● यदि हम एक-दूसरे की जिन्दगी की मुश्किलें आसान नहीं करते तो फिर हम जीते ही किसलिए हैं।

● आनन्द सर्वोत्तम मदिरा है।  

● लोगों से काम लेने के लिए मखमल के म्यान में तेज दिमाग होना चाहिए। 

उमर खय्याम:

● आत्मा ही अपना स्वर्ग और नरक है।

● जिसमें त्याग है वही प्रसन्न है। बाक़ी सब ग़म का असबाब है।

एजरा पाउंड:

● कविता जब संगीत से बहुत दूर निकल जाती है तो दम तोड़ने लगती है ।

एजिस:

● ईर्ष्यालु लोग बड़े दुखी लोग हैं, क्योंकि जितनी यंत्रणा उन्हें अपने दुखों से होती है उतनी ही दूसरों की खुशियों से।

एनन:

● संकीर्ण मन वाला आदमी अफ्रीका के भैंसे की तरह होता है। वह बस सीधे सामने देखता है, दायें-बायें कुछ नहीं।