मशहूर डांसर और एक्टर सपना चौधरी को राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि दी गई है। सपना खुद आठवीं पास हैं। सपना को यह सम्मान कला के क्षेत्र में उनके योगदान की वजह से दिया गया है।

यूनिवर्सिटी के ‘फेलिसिटेशन एंड कल्चरल इवेंट’ में सपना चौधरी बतौर चीफ गेस्ट पहुंची थीं। इस बीच, यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और चांसलर डॉ. बलवीर सिंह तोमर ने सपना चौधरी की अपील भी मानी।
सपना के कहने पर ही उन्होंने ऐलान किया कि निम्स सपना चौधरी की ओर से भेजे गए हर मरीज का फ्री में इलाज करेंगे। इसके साथ ही, 50 स्टूडेंट्स को फ्री में पढ़ाया भी जाएगा।

सपना चौधरी मंगलवार को निम्स यूनिवर्सिटी के फेलिसिटेशन एंड कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान सपना चौधरी ने रैंप वॉक किया। उन्होंने सिंगिंग के साथ-साथ अपनी डांसिंग परफॉर्मेंस से छात्रों और वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. बीएस तोमर ने कहा कि वैसे तो ज्यादा फिल्में और गाने नहीं देखते. लेकिन उन्होंने हमेशा से ही सपना चौधरी के सिंगिंग और डांसिंग के बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी ने परेशानियों के बावजूद ये मुकाम अपनी मेहनत के बल पर हासिल किया है।
बस उनकी इसी मेहनत को देखते हुए एकेडमिक काउंसलिंग और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने फैसला किया कि हम ऐसी कलाकार को ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सिर्फ सपना चौधरी ही नहीं बल्कि निम्स यूनिवर्सिटी भी गर्व महसूस कर रही है।
गौरतलब है कि हरियाणा की रहने वाली सपना चौधरी बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं. वे देश की जानी-मानी डांसर में शामिल हैं। यही नहीं सपना नानू की जानू और वीरे की वेडिंग सहित कई हिंदी फिल्मों भी काम कर चुकी हैं।