नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने पर बॉलीवुड सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब तक मोदी सरकार के हर फ़ैसले की समर्थक रही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पर नाराजगी जताई हैं, कृषि कानूनों की वापसी से भड़की कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कि गई पोस्ट में भारत को 'जिहादी राष्ट्र' बयाता है. 

इस समय काफ़ी चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, अब किसान खेतों में लौटेंगे, खेत फिर से खिलेंगे, जय जवान-जय किसान.

सरकार के इस फ़ैसले पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी खुशी जाहिर की है. साथ ही बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने कहा, 'आखिरकार हम जीत गए, सभी किसानों को बधाई.