आर्यन खान: "आर्यन खान के माध्यम से सबसे बड़े मुस्लिम Actor को निशाना बनाया जा रहा है" - इस्लामाबाद

इस्लामाबाद: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को निशाना बनाया जा रहा है| उनके बेटे आर्यन खान को एक ड्रग पार्टी मामले में गिरफ्तार किया गया है। आर्यन फिलहाल आर्थर रोड जेल में है, जिसे सभी आम कैदियों की तरह रहना पड़ रहा है। अभी तक इस मामले में आर्यन खान को में जमानत नहीं मिली है। अब पाकिस्तान भी इस मामले में कूद गया है उसका कहना है कि आर्यन खान के जरिए सबसे बड़े मुस्लिम हीरो को निशाना बनाया जा रहा है. 

पाकिस्तान के प्रमुख एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में एक लेख प्रकाशित हुआ है। क्या यह आर्यन खान को गिरफ्तार करके भारत के सबसे बड़े मुस्लिम नायक को निशाना बनाने की कोशिश है? इस लेख में शाहरुख खान की प्रशंसा की गयी है।  इसमें लिखा है कि शाहरुख खान सबसे बड़े स्टार हैं और वह अपने चार्म, एटीट्यूड और मदद के लिए जाने जाते हैं। 

भारत में मुसलमानों के साथ व्यवहार में भेदभाव होता है। लेख में कहा गया है कि बॉलीवुड भारत का सबसे बड़ा उद्योग है, शाहरुख़ बड़ा सुपरस्टार है, लेकिन उसे वहाँ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आर्यन खान मुस्लिम सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं, इसलिए चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, जैसा कि ट्रिब्यून के लेख में दावा किया गया है। 

आर्थर रोड जेल के अधिकारियों के मुताबिक, आर्यन को किसी अन्य कैदी की तरह ही जेल का खाना दिया जाता है। अन्य कैदियों की तरह आर्यन को भी जेल के बाहर खाना खाने की सख्त मनाही है। उसे अन्य कैदियों की तरह ही खाना दिया जा रहा है। हालांकि आर्यन को बाहर खाने की मनाही है, लेकिन आर्यन को घर के कपड़े पहनने की इजाजत है। ऐसा भी कहा जाता है कि जेल का खाना खाने के बजाय आर्यन खान बिस्किट को पानी में डुबो कर खाते हैं।