मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं। क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन खान को आर्थर रोड से रिहा कर दिया गया है। आर्यन को लेने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि गए थे। आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच चुके हैं। मन्नत के बाहर आर्यन खान के फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यों का स्वागत किया है। आर्यन का परिवार उसे वापस घर पाकर बहुत खुश है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज जेल से रिहा हुए। आर्यन खान आज 28 दिन बाद घर लौटेंगे। आर्यन की रिहाई के बाद, रवि शाह शाहरुख खान के बॉडीगार्ड आर्यन को घर ले जाने के लिए पहुचें। आर्यन खान अपने पिता की कार से घर आए। आर्यन की घर वापसी उनके परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए खुशी का जरिया है।
जेल से रिहा हुए आर्यन खान :
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 28 दिनों के बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं। आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की कार में मन्नत के लिए निकले हैं। आर्यन खान का परिवार उनकी रिहाई से बेहद खुश है। शाहरुख खान के घर में शुक्रवार से ही जश्न का माहौल है।
#WATCH Aryan Khan reaches his home 'Mannat' after being released from Arthur Road Jail in Mumbai
— ANI (@ANI) October 30, 2021
A large gathering of media personnel outside Shah Rukh Khan's residence delayed the car's entry into the residential premises pic.twitter.com/Zgay7BQQ8N
कागजी कार्रवाई हुई पूरी :
जेल अधिकारियों ने कहा कि आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आर्यन खान सहित अन्य को मुक्त करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। कागजी कार्रवाई भी पूरी हों चुकी है।
बॉलीवुड जगत में खुश :
आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड जगत को खुश कर दिया है। बॉलीवुड जगत ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहा हैं। उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर शाहरुख खान को बधाई दी है।