मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 29 अक्टूबर को रिहा नहीं हो पाए। किंग खान समेत फैन्स रिहाई का इंतजार कर रहे थे लेकिन जमानत आदेश की कॉपी एनडीपीएस कोर्ट से शाम 5.30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंची। जमानत मिलने के बाद भी आर्यन खान को आज रात जेल में ही गुजारनी पड़ेगी।
आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि आर्यन खान को शुक्रवार की रात जेल में ही गुजारनी होगी। आर्यन को शनिवार सुबह 11 बजे के बाद कभी भी छोड़ा जा सकता है।सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। मन्नत में खुशी का माहौल है। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा ड्रग्स मामले में जमानत दिए जाने के बाद जस्टिस नितिन सांबरे ने शुक्रवार को दोपहर तक आर्यन खान की जमानत आदेश जारी किया। जमानत की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होने के लिए तैयार है।
एक लाख रुपए का बांड :
आर्यन खान की जमानत की प्रक्रिया चल रही थी और उम्मीद की जा रही थी कि आर्यन आज जेल से रिहा हो जाएगा। एक लाख रुपए के बांड के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आर्यन खान एक लाख रुपये जमा करके ही जेल से छूट रहे हैं।
आर्यन के वकील ने दिया जवाब :
एनडीपीएस कोर्ट के जज आर्यन खान के वकील द्वारा यह पूछे जाने पर कि विस्तृत आदेश कहां है, सतीश मानशिंदे ने जवाब दिया कि हमारे पास एक ऑपरेटिव ऑर्डर है। आर्यन खान को जमानत देने के लिए कोर्ट को डिटेल ऑर्डर की कॉपी भेजना बेहद जरूरी है। शाम 5.30 बजे तक कोर्ट को विस्तृत जमानत आदेश नहीं देने पर आर्यन की जमानत मुश्किल में पड़ सकती है। सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से कहा कि मेरे कागजात पूरे हो गए हैं। जूही चावला जमानतदार हैं। आर्यन खान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है।