पहली बार साथ दिखेंगे अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ...
'Ganapath' में टाइगर श्रॉफ के पिता बनेंगे अमिताभ बच्चन...
'गणपत' में टाइगर के पिता बनेंगे अमिताभ, निभाएंगे बॉक्सर का किरदार….
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन सात साल बाद फिल्म 'गणपत' में साथ नजर आएंगे। अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी फिल्म की कास्ट में शामिल हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में टाइगर के पिता की भूमिका निभाने के लिए बिग बी से संपर्क किया गया है। इससे पहले, यह बताया गया था कि टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को इस भूमिका के लिए चुना जाएगा।
एक सूत्र ने बताया, 'इस फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका में हैं जबकि उनके ऑनस्क्रीन पिता भी शुरुआती दिनों में बॉक्सर थे। यह किरदार स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा है और मेकर्स अमिताभ को इस रोल के लिए कास्ट करने के लिए बेताब हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तारीखों पर फैसला नहीं किया है।
सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूके में की जाएगी। टाइगर और कृति लंदन पहुंच चुके हैं। शूटिंग दो महीने तक चलने की बात कही जा रही है। टाइगर श्रॉफ के साथ मेगा स्टार की यह पहली फिल्म होगी।
टाइगर और कृति ने सात साल पहले फिल्म 'हीरो पंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद से उनके साथ यह दूसरी फिल्म है। टाइगर 'हीरोपंती' के सीक्वल की भी शूटिंग कर रहे हैं।
टाइगर को 'गणपत' में उनकी दूसरी प्रमुख एक्ट्रेस भी मिली है और वह कोई और नहीं बल्कि एली अवराम हैं। उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका में साइन किया गया है। दो भागों वाली यह फिल्म 2030 से 2040 तक की अवधि की कहानी बताएगी। मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कोविड एरा के बाद के दौर को भी शामिल किया है।
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' के लिए फैंस बेताब हैं। हर कोई इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहता है। अब तक फिल्म के कई पोस्टर और मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं. फिल्म को दो भागों में बनाया जाना है और टाइगर श्रॉफ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब तक कहा जाता था कि टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ भी फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्होंने अपने बेटे की फिल्म में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।
लेकिन अब जब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं तो टाइगर के पिता की भूमिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन निभाएंगे। जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को 'गणपत' में टाइगर के पिता की भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया है. फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हाल ही में जानकारी दी थी कि 'टाइगर फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं और उनके ऑनस्क्रीन पिता भी अपने शुरुआती दिनों में एक बॉक्सर थे।