अपना हो पैटर्न- सभी के पढ़ने का तरीका अलग होता है। कोई तथ्यों को एक बार पढ़कर ही याद रख लेते हैं तो कुछ को याद रखने के लिए ग्राफिक या फिर इमेज की आवश्यकता होती है। इसलिए किसी अन्य व्यक्ति के तरीकों के अनुसार अध्ययन करने के बजाय आप उस पैटर्न पर ध्यान दें, जो आपके लिए सही हो।
परीक्षा के दिन ज्यादा नहीं बचे हैं। इसलिए एग्जाम की तैयारी के लिए अब कोई नया तरीका नहीं खोजे। साथ ही शॉर्ट नोट्स भी बनाते रहें।
कोड्स का इस्तेमाल करें- एग्जाम की तैयारी के दौरान जब आप पढ़ाई करते हैं तो कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार याद करना होता है। ऐसे शब्दों को याद करने के लिए आप कुछ कोड वर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपनी दिनचर्या के कामों को भी इन कोड वर्ड में रख सकते हैं। इस ट्रिक से कठिन शब्दों को जल्दी याद किया जा सकता है। वर्ड पावर बढ़ाने के लिए भी यह अच्छा तरीका है।
समझदारी से करें पढ़ाई- आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसमें अपना शत-प्रतिशत दें। नोट्स बनाते समय ऐसा नहीं सोचें कि अभी तो नोट्स बना लेते हैं, बाद में पढ़ लेंगे। इससे नोट्स को याद रखना आसान नहीं होगा। इसलिए नोट्स बनाते समय आप हर एक चीज को गौर से पढ़ें। क्योंकि लास्ट लाइम में आप मुख्य बिन्दुओं का ही अध्ययन करते हैं, ऐसे में यह नोट्स बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
इंटरनेट का करें सही उपयोग एग्जाम की तैयारी करने के दौरान आप इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई से संबंधित चीजों के लिए ही करें, जैसे आपको किसी विषय को समझने में परेशानी आ रही है तो उससे संबंधित जानकारी के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
आजकल बहुत से एजुकेशन एप्स भी आ गए हैं, उनके माध्यम से भी आपको पढ़ाई संबंधी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। साथ ही अतिरिक्त शॉर्ट नोट्स भी मिलेंगे, जो बोर्ड एग्जाम में उपयोगी हो सकते हैं।