छोटे पर्दे की बोल्ड एक्ट्रेस शमा सिकंदर हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। शमा ने कई टीवी शोज में काम करने के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उन्हें कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वह एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को दीवाना बना देती हैं। इसी बीच अब शमा की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस तस्वीर में वह फिर से अपने सिजलिंग अवतार से फैंस को दीवाना बना रही हैं।
शमा ने सिर्फ शर्ट पहनकर किया फोटोशूट :
शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ताजा तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में हमेशा की तरह शमा अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप शमा सिकंदर को एक कुर्सी पर बैठे देख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की लंबी शर्ट पहनी हुई है फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं और उनका हेयरस्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। दांतों में उंगली दबा कर वह बेहद खूबसूरत स्माइल दे रही हैं। यह तस्वीर हर फैन को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
कई यूजर्स करते हैं ट्रोल :
हमेशा की तरह फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स इसे ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी लोअर पार्ट ड्रेस कहां है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'पैंट नहीं मिला ?' वहीं एक ने तारीफ करते हुए लिखा, 'कोई भी एक्ट्रेस आपकी खूबसूरती की बराबरी नहीं कर सकती। बता दें कि शमा सिकंदर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शमा ने ब्लैक फ्राइड फ्रॉक पहनी हुई है। वहीं उनकी ड्रेस पीछे से पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। एक लड़का उनकी बोल्ड ड्रेस की चेन को बंद करता नजर आ रहा है। हालांकि इस तस्वीर में सिर्फ उनके हाथ दिख रहे हैं, उनका चेहरा नहीं। इस तस्वीर में उनकी ब्रैलेट बेल्ट साफ दिखाई दे रही है। वहीं शमा की खूबसूरती भी देखने लायक है। इस फोटो में वह वाकई काफी खूबसूरत लग रही हैं।