लंबे समय से चर्चा है कि सलमान खान साउथ की फिल्मों में काम करने वाले हैं। लेकिन अब इस पर मुहर लगा दी गई है। चिरंजीवी के साथ एक दक्षिणी फिल्म में सलमान खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एसएस थाम ने दी।
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान साउथ के गॉडफादर फिल्म में नजर आएंगे। अब इन दोनों सितारों को एक साथ एक ही पर्दे पर देखना दर्शकों को मनोरंजन का दोहरा डोज मिलने जैसा होगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान, चिरंजीवी की गॉडफादर फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। इस फिल्म से दबंग खान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म के संगीतकार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मोहन राजा की गॉडफादर फिल्म में एक गाने पर डांस करते नजर आएंगे।