बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित होने के बाद बीएमसी ने ऐहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। BMC मंगलवार को करीना कपूर और अमृता अरोड़ा दोनों की इमारतों में कोविड टेस्टिंग कैंप लगाएगी। करीना और अमृता अरोड़ा के अलावा ज्वैलरी डिजाइनर और एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर पॉजिटिव आई हैं।
बीएमसी की मेडिकल टीम दोनों अभिनेत्रियों के भवनों में आरटी पीसीआर टेस्ट करेगी। बीएमसी की मेडिकल टीम में मौजूद लोग करीना और अमृता अरोड़ा के बिल्डिंग कंपाउंड और अन्य परिसरों को भी सैनिटाइज करेंगे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से करीना कपूर खान होम आइसोलेशन में हैं। बीएमसी अभिनेत्रियों के दैनिक स्वास्थ्य अपडेट लेगी।
महीप कपूर और सीमा खान भी कोरोना पॉजिटिव
करीना और अमृता अरोड़ा के अलावा महीप कपूर और सीमा खान को भी कोरोना हो गया है। चारों आपस में संपर्क में आए थे। चारों एक ही गर्ल गैंग में हैं और साथ में पार्टियां और गेट-टु-गेदर करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स में कोरोना फैलने के बाद बीएमसी काफी सतर्क हो गई है।
करण जौहर की पार्टी से फैला कोरोना!
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सीमा खान को कोरोना हुआ. वह 8 दिसंबर को करण जौहर के घर एक गेट-टुगेदर के लिए गई थीं। पार्टी में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं। पार्टी कभी खुशी कभी गम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। 11 दिसंबर को सीमा खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें दोनों संक्रमित थी।
वहीं करीना और अमृता भी रिया कपूर के घर हुई एक सभा में शामिल हुईं। इनमें करिश्मा, मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता, करीना और अमृता थीं।
बीएमसी ने कहा कि करीना कपूर खान के घर को सील कर दिया गया है। उन्होंने अभी तक सही जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारे अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके संपर्क में कितने लोग आए हैं।
करीना के स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा, "कल करीना कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। डॉक्टरों का कहना है कि उनमें बहुत कम लक्षण हैं। उसके बच्चे उसके साथ हैं। वह इस समय होम क्वारंटाइन में हैं।