अपना फुटवियर वेन्यू के फ्लोर के हिसाब से चुने, ताकि आप अपनी शादी को पूरी तरह इंजॉय कर सकें।
शादी का जश्न हर तरीके से खास होता है। इसलिए इस दिन कुछ अलग और स्पेशल दिखने के लिए दुल्हन ऊपर से नीचे तक सजी होती है। लेकिन जब बात आती है फुटवियर की, तो दुल्हन उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। वह एक दिन के लिए कोई भी फिटवेटर खरीद लेती हैं। उनको लगता है कि लहंगे और साड़ी के बीच कौन फुटवेयर्स देखता है। लेकिन ऐसा नहीं है।
फुटवियर का सुंदर दिखना जितना जरूरी है, उनका कम्फर्टेबल होना उतना ही जरूरी है। अगर आप अपनी शादी के लिए फुटवियर खरीद रही हैं, तो सेंडल के सुंदर दिखने के साथ इन जरूरी बातों पर भी गौर करें। जाने कुछ स्मार्ट शॉपिंग टिप्स....
क्वालिटी पर फोकस करें:
शादी के फुटवियर के शॉपिंग में बेहतर क्वालिटी वाला फुटवियर ही चुनें। इसे आप शादी के बाद भी काफी दिनों तक चलने वाले फंक्शन्स में आसानी से पहन सकती हैं। लेकिन आपको लगता है कि बहत्तर क्वालिटी यानी ब्रांडेड फुटवेयर।
सही कलर चुनें:
शादी के दिन अलग दिखने के चक्कर में ऐसी कोई गलती न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। इसका मतलब है कि गहरे और अजीबोगरीब रंगों के फुटवेयर्स लेने से बचें। इसके बजाय गोल्ड, सिल्वर, पर्ल व्हाइट और ब्रॉन्ज जैसे कलर्स ट्राय करें। ये न केवल आपके आउटफिट्स पर जंचेगे बल्कि आपके लुक को खास भी बनाएंगेंगे।
आरामदायक होना है जरूरी:
फुटवियर का आरामदायक होना उतना ही जरूरी है जितना आपके लहंगे का फिट होना। इसलिए यहां फुटवेयर्स के कलर्स, अलग-अलग तरह के वर्क और पैसे देने से ज्यादा जरूरी है उसका कम्फर्ट लेवल देखना। टाइट और हार्ड फुटवेयर्स पैरों में दर्द से लेकर छाले और यहां तक कि पैरों में जख्म तक बना देते हैं। इससे चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है।
शादी के आउटफिट्स का ध्यान रखकर:
फुटवियर की शॉपिंग में अपनी शादी के आउटफिट का भी ध्यान रखें। अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो वेजेस और कम्फर्टेबल हील्स वाले फुटवियर्स खरीदें। अगर गाउन पहन रही हैं तो स्टेलाटोज सही होंगे और साड़ी के लिए ऐसा फुटवियर हो जिसमें आगे की उंगलियां खुली हुई हों।
वेन्यू के हिसाब से खरीदें सैंडल:
ये इस लिस्ट की सबसे जरूरी चीज है। अगर आपकी आउटडोर शादी हो और आपको घास से भरे लॉन्स में चलना हो, ऐसे में आपकी पेंसिल हील्स और पॉइंटेड शूज काम नहीं आएंगे। यहां फ्लैट, प्लेटफॉर्म या वेजेस ही अच्छी रहेगी।
ऐसे में आपको खरीदनी भी वही चाहिए क्योंकि ये सभी ऑप्शन आपके वॉकिंग एक्सपीरिएंस को खराब नहीं करेगी। साथ ही ध्यान रखें कि इसे पहनने से पहले इसके सोल को सैंडपेपर से रगड़ लें।