कोचिंग संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री, संसाधन उपलब्ध कराते हैं और प्रतियोगिता विशेष के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयारी करने में छात्र की सहायता करते हैं।

करियर जीवन में एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है, जिसका सही चुनाव करना बहुत ही जरूरी है। सही मार्गदर्शन और सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही आप अपने चहेते करियर में बुलंदियों को छू सकते हैं। अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा करने के बाद छात्रों को सही दिशा में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। 

आज बच्चों को सभी चीज समझ आनी चाहिए, उन्हें ट्रिक भी जानने की जरूरत महसूस होती है, जिसमें कोचिंग काफी हद तक सहायता करते हैं। कोचिंग क्लासेस में छात्रों को करियर ओरिएंटेड शिक्षा दी जाती है। 

निश्चित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है, जो कि स्कूल में संभव नहीं है। वैसे भी छात्र यदि किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम मेडिकल या इंजीनियरिंग या इसी प्रकार के अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा देना चाहता है, तो उसे कोचिंग में प्रवेश लेना पड़ता ही है। 

स्कूल में बोर्ड पाठ्यक्रम और उसकी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कोचिंग क्लासेस काफी सहायता करते हैं। कोचिंग संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री, संसाधन उपलब्ध कराते हैं और प्रतियोगिता विशेष के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयारी करने में छात्र की सहायता करते हैं। जिस तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर बढ़ रहा है, उसको देखते हुए कोचिंग क्लासेस का होना बहुत जरूरी हैं। 

बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कॉलेज में वो पढ़ाई नहीं मिल पाती जो एक कोचिंग सेंटर पर प्रोफेशनल टीचर से मिलता हैं। कोचिंग क्लासेज पर हर विषय का अच्छे से अच्छे स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है ताकि बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर सके। 

वर्तमान में कोचिंग संस्थाओं ने स्वयं को आधुनिक शिक्षण पद्धति व टेक्नोलॉजी से लैस करते हुए परीक्षाओं के अनुरूप योजनाबद्ध तैयारी की रूपरेखा तैयार कर रखी है। इससे छात्रों की सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो जाती है। इसके लिए कोचिंग संस्थाओं ने हर आधुनिक तकनीक को अपनाया है।

वीडियो क्लासेस:

कोचिंग संस्थानों ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए तकनीकी का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। संस्थानों ने अपने यहां क्लासेस को लर्निंग एंड यानि वीडियो क्लासरूम के रूप में विकसित किया है, जिसमें कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट आदि की उपलब्धता होती है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर छात्र छात्राएं अपनी जरूरत और पसंद के विषयों के वीडियो लेक्चर्स प्राप्त कर सकते हैं।

खास बात यह है कि ये लेक्चर्स खुद विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट टीचर तैयार करते हैं। हर एक छात्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। 

टीचर्स अपने लेक्चर्स रिकॉर्ड करते हैं और उन वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट कर देते हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स एक्सेस कर सकते हैं। छात्र इन वीडियोज को देखकर घर पर पढ़ते हैं और जब क्लास में आते हैं तो वे उस लेक्चर के साथ तैयार होते हैं। यह मंच उन्हें विषय की बारीकियों को सीखने का अवसर मुहैया कराता है। 

यही नहीं, वीडियो लेक्चर्स सीए, सीएस, सीएफएस, यूपीएससी और आईआईटी-जेईई जैसे पाठ्यक्रमों के लिए खासतौर से डिजाइन किए जाते हैं। इन पर छात्र अपने बनाएं नोट्स को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।"

डिजिटल क्लासेज:

छात्रों को पढ़ाने के तरीकों में लगातार बदलाव आता रहता है, जिसमें टेक्नोलॉजी ने अहम भूमिका निभाई है। डिजिटल लर्निंग और स्मार्ट डिवाइसेज जैसे कंप्यूटर, स्मार्ट फोन और टैबलेट के बढ़ते उपयोग ने स्टूडेंट लर्निंग को बेहतर बनाया है। 

कोचिंग में डेवलप्ड वर्चुअल और डिजिटल क्लास रूम से छात्रों को विशेष प्रशिक्षण एवं कोचिंग डिजिटल लाईव स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से दी जाती है। यहां छात्र अपने टॉपिक्स और सब्जेक्टस को वर्चुअल वर्ल्ड में तैयार करते हैं।

वाट्सएप क्लासेस और फेसबुक पेज:

अपनी परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों को किसी समय भी डाउट्स हो सकते हैं। छात्रों की इस समस्या को दूर करने के लिए भोपाल के कोचिंग संस्थानों ने वाट्सएप क्लासेस और फेसबुक पेज (फेसबुक क्लासेस) के कॉन्सेप्ट को डेवलप किया है। 

इसमें छात्र दिन में किसी भी समय अपना डाउट पूछ सकता है, संस्था की फैकल्टी उसे तुरंत क्लियर करेगी। यह एक ऐसा प्लेटफार्म साबित हो रहा है, जिससे छात्र अपनी परीक्षाओं की डिटेल्स, करियर से जुड़ी जानकारियों, तैयारी की योजना आदि से 24x7 दिन अपडेट रहते हैं।