अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई तमिल फिल्म जय भीम को लेकर विवाद छिड़ गया है।

इस फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज का भी अहम रोल है। फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिसमें प्रकाश राज एक हिंदी भाषी व्यक्ति को थप्पड़ मारते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इस सीन का विरोध कर रहे हैं।

इस सीन में थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति प्रकाश राज से पूछता है कि उसने मुझे थप्पड़ क्यों मारा।प्रकाश राज कहते हैं, हिंदी में बोलो तमिल नहीं।

फिल्म समीक्षक रोहित जायसवाल ने कहा कि उत्तर में भी लोग तमिल फिल्में देखते हैं और उनका समर्थन करते हैं। यह दृश्य देखकर दुख होता है। ऐसे सीन की कोई जरूरत नहीं है। उम्मीद है कि निर्माता इस सीन को हटा देंगे।

जय भीम 1993 की एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह समाज के पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को न्याय दिलाने के संघर्ष की कहानी कहता है।