एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बार फिर कोरोना के काले साये से जूझ रही है। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई है। जर्सी और आरआरआर के बाद अब बाहुबली स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म "राधे श्याम" की रिलीज डेट भी टाल दी गई है।
"राधे श्याम" फ़िल्म :
राधे श्याम की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट टालने की जानकारी अपने फैन्स से शेयर की है। पूजा हेगड़े ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए हमें अपनी फिल्म राधे श्याम की रिलीज डेट टालनी पड़ रही है। आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया। हम आपको जल्द ही सिनेमाघरों में देखेंगे।
We have to postpone the release of our film #RadheShyam due to the ongoing covid situation. Our sincere thanks to all the fans for your unconditional love and support.
— Pooja Hegde (@hegdepooja) January 5, 2022
We will see you in cinemas soon..!#RadheShyamPostponed pic.twitter.com/NzpxyuY7hq
पूजा हेगड़े ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- हम पिछले कुछ दिनों से अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, लेकिन ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखकर ऐसा लगता है कि हमें बड़े पर्दे पर आने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। राधे श्याम लव वर्सेज डेस्टिनी की कहानी है, और हमें यकीन है कि आपका प्यार हमें इस कठिन समय में एक साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे।
पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे प्रभास :
राधे श्याम एक रोमांटिक फिल्म है। जिसमें पूजा हेगड़े और प्रभास एक साथ नजर आएंगे। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। प्रभास की इस फिल्म के पोस्टर और टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लंबे समय बाद फैंस को प्रभास का रोमांटिक अवतार देखने को मिला। फिल्म में प्रभास एक हीरो की भूमिका निभा रहे हैं और पूजा हेगड़े एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं।