मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों की बात करें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा उसमें सबसे आगे हैं। हालांकि फिलहाल दोनों के बीच दूरियों की वजह कोरोना वायरस है। हुआ यूं कि कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर को पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद मलाइका का भी टेस्ट किया गया और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसलिए अर्जुन होम क्वारंटाइन हैं और वह मलाइका से नहीं मिल सकते हैं।
दोनों ने अलग-अलग तरीकें से नए साल का स्वागत किया। इस बीच मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक पुरानी फोटो शेयर की। जिसमें दोनों एक हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा, "मैं आपको बहुत मिस करती हूं मिस्टर अर्जुन कपूर.. हैप्पी न्यू ईयर।
आपकों बता दे कि, अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और बहनोई करण बुलानी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मलाइका का कोविड टेस्ट किया गया लेकिन उनका टेस्ट नेगेटिव आया। फिलहाल अर्जुन, रिया, अंशुला और करण बुलानी को होम क्वारंटाइन किया गया है।