'अनुपमा' में रूपाली गांगुली की मां की भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री माधवी गोगटे का रविवार को निधन हो गया। माधवी कुछ दिन पहले कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Just came to know that Madhavi Gogte passed away. It breaks my heart to think that she is not around anymore.I played her son in #KahinToHoga and it felt real each time I would do a scene with her. Will always cherish the time spent with her. Strength to her family. pic.twitter.com/oSeDrtyWXC
— Rajeev Khandelwal (@RK1610IsMe) November 22, 2021
रूपाली गांगुली ने ऑनस्क्रीन मां के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने माधवी गोगटे की मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''कहने को बहुत कुछ बचा है। सद्गति माधवीजी। माधवी ने इससे पहले सीरियल अनुपमा में अनुपमा की मां का रोल प्ले किया था। बाद में उनकी जगह सविता प्रभु ने ले ली।
माधवी की दोस्त नीलू कोहली ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- माधवी गोगटे अब मेरी प्यारी दोस्त नहीं हैं... मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर चली गईं. दिल टूट गया है, तुम जाने के लिए बूढ़े नहीं हो। लानत कोविड। काश मैंने आपको फोन किया होता और बात की होती जब आपने मेरे संदेश का जवाब नहीं दिया। अब मैं केवल पछता सकता हूं।
माधवी ने एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' में सुजल की मां की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 'कोई अपना सा', 'कहीं तो होगा', 'ऐसा कभी सोचा ना था' जैसे सीरियल्स में काम किया।