कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ सुनिश्चित होती है सफलता..

Entrance Exams में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन की बेहद जरूरत होती है। ऐसे में कोचिंग संस्थान किसी भी प्रतियोगी Exam के लिए Students को तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वे Student को इस तरह से तैयार करते है कि वह न सिर्फ समय के अंदर सारे सवालों का जवाब दे दे, बल्कि रिवीजन भी कर लें।

प्रतियोगी Exam में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ कोचिंग संस्थानों की भी भूमिका अहम होती है। समय के साथ आज कोचिंग संस्थानों की महत्ता और उनकी भूमिका में खासा बदलाव आया है। अब वो जमाना नहीं रहा, जब लोग अपने बच्चों को कोचिंग संस्थानों में भेजने में शर्माते थे। 

Parents को लगता था कि अगर मेरे बच्चे कोचिंग संस्थान में गए तो लोग समझेंगे कि वे पढ़ने में कमजोर हैं। कुछ ऐसा ही पहले के Student भी सोचते थे, लेकिन जैसे-जैसे प्रतियोगिता कठिन से और कठिन होती गई, लोगों को यह लगने लगा कि स्वाध्याय के साथ-साथ कोचिंग भी जरूरी है। सोच में आए इस बदलाव की वजह से 

अब Students का कोचिंग जाना शर्म का विषय नहीं रहा। इसकी एक वजह यह भी रही कि समय के साथ-साथ कोचिंग संस्थान के Students की सफलता का प्रतिशत बढ़ता गया।

आज बैकिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि में सफलता के लिए Students की कोचिंग संस्थानों पर बढ़ती निर्भरता यह साबित करती है कि किसी भी प्रतियोगी Exam में सफलता के लिए उनके द्वारा दिये जाने वाले मार्गदर्शन की एक अहम भूमिका होती है। 

आज के दौर में प्रतिभा के साथ टाइम मैनेजमेंट भी महत्वपूर्ण हो गया है, जिसमें कोचिंग संस्थान निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वह Students को इस तरह से तैयार करते हैं कि वे न सिर्फ समय के अंदर सारे सवालों का जवाब दे दें, बल्कि उसी समय के भीतर रिवीजन भी कर लें। इसके लिए प्रतिभा के साथ-साथ Student's का स्मार्ट, ट्रिकी और धैर्यवान होना जरूरी होता है और ऐसी तमाम परिस्थितियों के लिए Student’s को बेहतर तरीके से तैयार करते हैं कोचिंग संस्थान।

सिखाती है समय का सदुपयोग:

Students की सफलता के मद्देनजर पिछले दशक भर में कोचिंग संस्थानों की भूमिका में भी काफी बदलाव आया है। अब प्रतियोगी Exams की तैयारी कराने वाले ज्यादातर कोचिंग संस्थान Students को Exam की तैयारी के साथ-साथ समय के सदुपयोग की भी ट्रेनिंग देते हैं, ताकि Exam से पहले वे उसकी तैयारी पर फोकस करने के साथ-साथ सभी विषयों को समान समय दे सकें। 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि Student उन विषयों को ही ज्यादा समय देते हैं, जिनमें उनकी रुचि होती है। इसका खामियाजा उन्हें Exam परिणाम में कम अंक या खराब रैंकिंग के रूप में उठाना पड़ता है। यही वजह है कि विभिन्न विषयों और Exams  की तैयारी कराने वाले ज्यादातर कोचिंग संस्थान Students को Exam के दौरान समय का सदुपयोग कैसे करें, इसका तरीका बताते हैं।

कमजोरियों पर रखते हैं नजर:

कोचिंग संस्थानों का काम तय किये गये समय पर कोर्स को पूरा करना भर नहीं होता, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ Students को उनकी कमजोरियों से रूबरू करा कर उन्हें दूर करना भी होता है, ताकि वे समय रहते उन विषयों या उन क्षेत्रों को और मजबूत कर सकें, जिसका असर उनके Exam परिणाम पर पड़ सकता है। 

Students की कमजोरियों को दूर करने के लिए कोचिंग संस्थानों द्वारा समय-समय पर सेमिनार या वन टू वन सेशन का आयोजन भी किया जाता है। साथ ही सेगमेंट के आधार पर भी बच्चों को पढ़ाया जाता है। इस दौरान उन विषयों पर खास जोर दिया जाता है, जिनमें बच्चों की रुचि कम हो या वे कमजोर हों। उनके Parents से भी बात की जाती है, ताकि वे घर में बच्चों को ऐसा माहौल दे सकें, जिसमें वे पढ़ाई को एक बोझ की तरह न मानें।

संपूर्ण पैकेज:

आज के समय में आपके बच्चे को एक ही समय में कई तरह की प्रतियोगी Exams की तैयारी करनी पड़ती है। ऐसे में सभी विषयों पर बराबर ध्यान दे पाना थोड़ा मुश्किल होता है। यहां से कोचिंग संस्थानों की भूमिका शुरू होती है। Students को एक ही समय पर विभिन्न Exams के लिए तैयार करने में कोचिंग संस्थानों की अहम भूमिका होती है।

Students को आम तौर पर यह पता नहीं होता कि वे किस विषय को कितना समय दें. ऐसे में वे उन विषयों को नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं, जिनमें उनकी रुचि नहीं है या फिर कम है। लेकिन अगर वह किसी कोचिंग संस्थान से अपनी तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें वहां शुरू से ही इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि Exam में सफलता के लिए वो सभी विषयों को समान रूप से समय दें। इसके लिए बाकायदा समय-समय पर क्लास Test और ग्रुप Test का आयोजन किया जाता है।

पैदा करते हैं Exam का माहौल:

अक्सर देखा जाता है कि कई Student वैसे तो बहुत अच्छा करते हैं, लेकिन Exam भवन में जाकर नर्वस हो जाते हैं और पेपर खराब कर वापस आ जाते हैं। ऐसे में अगर Students को पहले से ही Exam भवन की तरह का माहौल बना कर उसके तनाव से रूबरू करा दिया जाए तो वे Exam हॉल में जाकर घबराते नहीं हैं और अपना ध्यान पेपर बेहतर करने पर लगाते हैं। 

इसलिए Exam हॉल का भय निकालने के लिए कोचिंग संस्थान Exam से पहले Students के लिए क्लास Test और अन्य Exams का आयोजन कराते हैं, ताकि उनके मन से Exam का डर खत्म हो जाए। इसके लिए उन्हें बाकायदा एक सेमिनार हॉल में बिठाया जाता है, जहां उन्हें प्रतियोगी Exams जैसा अनुभव हो सके। इससे Students को उस माहौल से रूबरू होने में काफी मदद मिलती है।

Parents की जिम्मेदारी:

Student जितना समय कोचिंग संस्थानों में तैयारी में लगाता है, उससे कहीं ज्यादा समय वह अपने घर पर Parents की उपस्थिति में पढ़ता है। इसलिए जरूरी है कि कोचिंग संस्थानों के साथ साथ उसे घर पर भी ऐसा माहौल मिले, जहां वह अपनी तैयारी जारी रख सके। इसके लिए Parents की भूमिका सबसे अहम होती है। 

इसलिए Parents  को Students को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और उत्साहवर्धक तरीके से उनको कमजोरियों को अवगत कराते रहना चाहिए। इसके साथ-साथ वह Students को उन सभी चीजों से दूर रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे उनकी Exam की तैयारी पर असर पड़ सकता है। Parents बच्चे के साथ कैसे पेश आएं. इसमें भी कोचिंग संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, ताकि वे घर पर Students को ऐसा माहौल दे सकें, जहां वह बिना किसी रुकावट के तैयारी पूरी कर सके। अगर सही मायनों में देखें तो कोचिंग की तुलना में Parents  की भूमिका ज्यादा होती है।

दो से चार घंटों की कोचिंग के अलावा बच्चा घर पर ज्यादा समय रहता है यानी असल तैयारी वह घर पर ही करता है। ऐसे में Student द्वारा समय के सदुपयोग को लेकर Parents की भूमिका खासी अहम हो जाती है, इसलिए हम Parents को भी टिप्स देते हैं।

कोचिंग संस्थानों का चुनाव:

कोचिंग संस्थान भले ही आज की तारीख में Students के लिए किसी Exam की तैयारी के लिए अहम साबित हो रहे हों, लेकिन इनके चुनाव को लेकर Parents  के बीच हमेशा से ही दुविधा की स्थिति रही है। किसी कोचिंग संस्थान में अपने बच्चों को भेजने से पहले उसकी उपलब्धियों, वह कितने साल से अपनी सेवाएं दे रहा है, उसमें Education के आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं जैसी बातों पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए।

अक्सर Parents  इन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका खामियाजा Student को Exam में असफलता के रूप में झेलना पड़ता है।