मुंबई: देश में कोरोना के नए मामले एक बार फिर तेज़ी से बड़ रहे है। मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन दोगुनी हो रही है। एक बार फिर बॉलीवुड में भी इसका असर महसूस किया जा रहा है। अब तक कई सेलेब्रिटीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान के बाद अब पॉपुलर एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
जॉन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की। स्टोरी में उन्होंने लिखा, उनका और उनकी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं तीन दिन पहले एक शख्स के संपर्क में आया था। मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था और अब मैं और मेरी पत्नी प्रिया कोरोना से संक्रमित हों गए हैं। हम दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया है। हम दोनों को टीका लग चूका है और कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। कृपया अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। मास्क पहने रखें, ' उन्होंने यह भी कहा कि वह इन दिनों किसी और से नहीं मिले हैं।
ये हस्तियां कोरोना से हुई संक्रमित :
हाल ही में डायरेक्टर राहुल रवील, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी के बेटे और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी कोरोना के संक्रमण की शिकार हुई हैं। इससे पहले करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता के साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा और संजय कपूर की पत्नी महीप भी संक्रमित हुई थीं।