साल 2021 में वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में राजी का रोल प्ले करने के बाद बॉलीवुड में भी सामंथा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। यही वजह है कि कई बड़े डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते हैं। खबर है कि सामंथा ने तापसी पन्नू के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म साइन की है।
हाल ही में साउथ की हिट फिल्म 'पुष्पा' में नजर आईं रश्मिका इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी।
प्रिया प्रकाश राज की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें नाना पाटेकर और तापसी पन्नू भी हैं।
नयनतारा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह एटली द्वारा निर्देशित एक अनटाइटल्ड फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में अपनी भूमिका के लिए वाहवाही पाने वाली प्रियामणि अब अजय देवगन की 'मैदान' में नजर आएंगी।
दक्षिणी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' फेम अभिनेत्री शालिनी पांडे 2022 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह 'जयेशभाई जोड़ा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
इलियाना शिरीष गुहा की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें विद्या बालन और प्रतीक गांधी भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।