प्रेमिका किस बात से प्रभावित होगी और किस से नाराज यह शुरू-शुरू में मालूम करना मुश्किल होता है। कई बार नई रिलेशनशिप में प्रेमिका को प्रभावित करने की चाहत में लड़के कुछ गलती कर जाते हैं। जानते हैं पांच ऐसी बातें, जिनका ध्यान रखना जरूरी है।
हंसी मजाक करें:
प्रायः देखा जाता है कि लड़कियों को आमतौर पर खुशमिजाज लड़के पसंद होते हैं, जो हंसी-मजाक करते हो और अपनी बातों से सामने वाले को खुश कर सके। ऐसे में आप उनसे मिलने पर कुछ वक्त हंसी मजाक करें, तो यह रिश्ते के लिए फायदेमंद होगा।
अहमियत दें:
किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे को अहमियत देना मायने रखता है। अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे को सुनना और समझना जरूरी है। अगर आप अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो प्रेमिका की बातों को गंभीरता से सुने और सीखें।
सम्मान करें:
अगर आप प्रेमिका के साथ अच्छी रिलेशनशिप चाहते हैं, तो शुरुआत से ही उन्हें सम्मान देना सीखें। कई बार छोटी सी बात पर लड़के झुंझला जाते हैं और अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। ऐसा करना रिलेशनशिप में खटास ला सकता है।
पर्सनल स्पेस दें:
जिस तरह सड़कों को पर्सनल स्पेस चाहिए होता है, वैसे ही लड़कियों को भी इसकी जरूरत होती है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, समय बिताना पसंद करते हैं और कभी अकेला रहना पसंद करते हैं, तो लड़कियां भी यही उम्मीद करती है।
गलती माफ करें:
गलतियां किससे नहीं होती, लेकिन उन गलतियों पर झुंझलाना आपके रिलेशन पर भारी पड़ सकता है। अगर प्रेमिका ने कोई गलती कर भी दी है तो अवसर देखकर प्यार से उसे उसकी गलती बताएं और समझाएं गलती बताते वक्त तेज आवाज में न बोलें।
इन बातों का ध्यान रखने से आपके नए रिश्ते में मजबूती और ताजगी आएगी और आपकी प्रेमिका का आपके प्रति भरोसा भी बढ़ेगा।