बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है. वह अक्सर फैन्स को अपने फोटोशूट की एक झलक दिखाती रहती हैं. अब आयशा शर्मा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर हिट हो गई हैं. उनकी तस्वीरों को काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है.

ढीली जींस में फोटोशूट :

फोटो में देखा जा सकता है कि आयशा शर्मा डेनिम टॉप में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर की जींस पहनी हुई है. उन्होंने दोनों हाथों से जींस पकड़े हुए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. आयशा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. कमेंट सेक्शन में फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. तो कुछ लोगों का ध्यान उनकी जींस पर गया, जो साइज में थोड़ी बड़ी नजर आ रही हैं. जैसा कि एक यूजर ने लिखा, पैंट का साइज बड़ा है, इसलिए आपको इसे पकड़ना पड़ा. साथ ही लोगों ने कमेंट में कहा कि अपने साइज की पैंट पहन लो.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aisha (@aishasharma25)

आयशा शर्मा 'तुम बिन 2' एक्ट्रेस नेहा शर्मा की छोटी बहन हैं. आयशा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. उनका जन्म बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन अपने दादा-दादी के साथ दिल्ली में बिताया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गईं. आयशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन नेहा के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aisha (@aishasharma25)

गौरतलब है कि आयशा शर्मा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने जॉन अब्राहम की अपोजिट भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था. वह लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं.