वेजिटेबल सूप बनाने की विधि मशरूम सूप बनाने की विधि मिक्स वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं सूप कैसे बनाएं रेसिपी विधि हिंदी में...
वेजिटेबल सूप:
सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अपने रूटीन के खानपान में सूप को भी शामिल करना चाहिए।
सामग्री-
टमाटर-5, प्याज- एक छोटा, कद्दू- स्वादानुसार, गाजर एक, आलू-एक, जीरा- एक चौथाई छोटा चम्मच, मूंग-मसूर दाल- एक छोटा चम्मच, मक्खन तीन चौथाई छोटा चम्मच, बेसन- आधा छोटा चम्मच, नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार।
विधि-
दाल को धोकर एक कटोरी में 5-10 मिनट के लिए भिगो दें। टमाटर, प्याज, आलू, गाजर, कद्दू के टुकड़े कर लें। एक कुकर में तीन कप पानी डालकर उसमें सभी सब्जियां और दाल को डालकर एक सीटी ले लें। इसके बाद गैस बंद नहीं करें धीमी आंच पर कुकर को 10-15 मिनट तक रखा रहने दें। आंच से उतार कर सभी को अच्छी तरह मिक्सी में चला लें। इसे छान कर अलग रख दें।
अब कड़ाई में मक्खन डालकर गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा तड़कने के बाद बेसन डालें। छाने हुए तरल पदार्थ को इसमें मिलाएं। सूप को थोड़ी देर तक उबलने दें। इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। गरमा गरम सूप को हरे धनिये की पत्ती डालकर सर्व करें।
मशरूम सूप:
सामग्री-
ताजा मशरूम- 200 ग्राम, प्याज (बारीक कटा)- एक, मक्खन दो छोटा चम्मच, नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार..
विधि-
मशरूमों को बारीक काट लें। मशरूम और प्याज को एक कुकर में डेढ़ गिलास पानी डालकर एक सीटी लें। कुछ उबले मशरूम के टुकड़े अलग से रख लें। शेष को मिक्सी में अच्छी से चला लें। इसे छान लें। एक कड़ाही में थोड़ा-सा मक्खन डालकर गर्म करें। अब इसमें मिश्रण को डालकर थोड़ी देर तक उबालें। इसे एक बाउल में निकाल लें। इसमें कालीमिर्च, नमक और मशरूम के टुकड़े डालें। मशरूम का सूप तैयार।