कल दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हों गया था। निधन के बाद से ही लाखों कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार और प्रशंसक शोक में हैं। 46 वर्षीय पुनीत का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रशंसकों की लंबी कतारें लगी हुई है।
On the basis of the decision taken by #PuneethRajkumar's family, next stage of security arrangements will be made. Family will take a call on when the final rites will be performed. Probably, the last rites will be done today itself: Bengaluru CP, Kamal Pant at Kanteerava Stadium pic.twitter.com/uNpJqGWoz6
— ANI (@ANI) October 30, 2021
पुनीत को कल जिम में दिल का दौरा पड़ा था। बाद में उन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम बसवराज बोम्मई ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
Bengaluru | Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot
— ANI (@ANI) October 30, 2021
and CM Basavaraj Bommai pay respects to late actor #PuneethRajkumar pic.twitter.com/lHK0zFBpaB
पुनीत का बेटा अमेरिका में रहता है और अंतिम संस्कार के लिए उसका इंतजार किया जा रहा है। आपकों बता दे कि, पुनीत की आंखें भी उनके पिता की तरह ही डोनेट की गई हैं। उनके पिता ने 1994 में फैसला किया कि परिवार के सभी सदस्यों की आंखें दान कर दी जाएंगी। पुनीत के पिता का भी 2006 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।