रिश्ता टूट जाए तो टेंशन न लें, ब्रेकअप के फायदे भी हैं

लबे समय से सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक रिश्ते का टूट जाना दर्दनाक होता है। कुछ लोग तो ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि ब्रेकअप के भी कई फायदे हैं? दिल टूटने के बाद हमें ये पांच बातें समझ आती हैं।

जरूरी नहीं सब मिले

रिश्ते को अगर शुरुआत अच्छी हो तो जरूरी नहीं है कि अंजाम भी अच्छा हो जब किसी के साथ आप प्यार में होते हैं तो हर समय उनके आस-पास उनके साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन जब रिश्ते में दिक्कतें आने लगती है तब समय के साथ दूरी बढ़ने लगती है।

हर ख्वाहिश पूरी नहीं

ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है। आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें। इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर खुश रहना सीखें।

एक का असर दूजे पर

रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं। एक भी अगर जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है, इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पहियों का ठीक होना जरूरी होता है। एक के गड़बड़ाने से सीधा असर दूसरे पर पड़ता है।

भविष्य की सीख

एक अच्छा जीवनसाथी बनना आसान नहीं है, चाहे आपका साथी कितना भी अच्छा क्यों न हो। ब्रेकअप आपको वह सभी बातें सिखा देता है, जिनसे आपके रिश्तों में खटास आई। अब जब आप कभी भी किसी और से रिश्ता जोड़ने की सोचेंगे तो मदद मिलेगी।

आत्मनिर्भर बनते हैं

अगर आप हर तरह से पार्टनर पर निर्भर थे तो ब्रेकअप के बाद आप खुद पर भी निर्भर रहना सीख जाएंगे। पहले आपको रोने के लिए पार्टनर के कंधे की जरूरत होती थी, तो अब आपको इस बात का एहसास हो जाता है कि आप खुद को संभालने की स्थिति में आ गए हैं।

टिप: प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है। ये सोचकर बिल्कुल निराश न हो। कई बार रिश्तों में खटास आना भी अच्छा होता है क्योंकि वो रिश्ते जिनसे आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है उन रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है।