गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने एलान किया है कि अब MP में शूटिंग से पहले जिला प्रशासन को स्क्रिप्ट दिखानी होगी और उस पर अनुमति मिलने के बाद ही शूटिंग की जा सकेगी। मिश्र ने कहा #WebSeries के नाम पर लंबे समय से जानबूझकर हिंदू धर्म को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। बहुसंख्यक समाज की भावना को देखते हुए #PrakashJha जी को #Aashram वेब सीरीज का नाम बदलने पर विचार करना चाहिए।
#WebSeries #Aashram-3 के विवाद के बाद प्रदेश सरकार फिल्मांकन को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी करने जा रही है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 25, 2021
अब शूटिंग से पहले जिला प्रशासन को स्क्रिप्ट दिखानी होगी और उस पर अनुमति मिलने के बाद ही शूटिंग की जा सकेगी। pic.twitter.com/n0idTGCQGA
सरकार के इस फैसले पर एक यूजर ने लिखा है बहुत अच्छा निर्णय है मंत्री जी , हम आश्रम वेब सीरिज की घोर निन्दा करते है क्युकी इस वेब सीरीज में आश्रम में साधु संतो को बलात्कार इत्यादि चीजे करते दिखाया गया है जिसमें हिन्दू समाज में काफी आक्रोश है इसलिए ऐसी आपत्तिजनक मूवी को नहीं दिखाया जाए ।
एक और यूजर ने कहा है कोई नही आयेगा ऐसे शूटिंग करने। बेड़ा गर्क के के रख दिया है आप लोगों ने। कल को किसी भी नाम पर लोगों की भावनाए आहत होने लगे तो लोग फिल्मों का नाम ही रखना छोड़ देंगे क्यों की सुरक्षा तो आप लोग दे नही पाएंगे सर। और प्रदेश में आमंत्रण देते हैं लेकिन स्क्रिप्ट मांग रहे ।