मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की इकलौती एक्ट्रेस हैं जो अपने फैशन लुक के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। कभी उनकी ग्लैमरस फोटो तो कभी उनका अंदाज फैंस को दीवाना बना देता हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हों रहा हैं। वीडियो में मलाइका को कार से बाहर निकलते ही अपना संतुलन खोते हुए देखा गया है, लेकिन सही समय पर उनकी ही टीम का एक सदस्य उन्हें संभाल लेता है।
हाई हील्स में नज़र आई मलाइक :
मलाइका अरोड़ा के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स मिल रहे हैं। इस वीडियो में मलाइका हाई हील्स पहनकर कार से उतरती हैं, लेकिन जैसे ही वह नीचे उतरती हैं उनका संतुलन बिगड़ जाता है। मलाइका गिरने ही वाली थीं कि उनकी टीम के एक सदस्य ने उन्हें संभाला। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।
शो को मलाइका जज कर रही हैं :
मलाइका के काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। बता दें, मलाइका एक सफल, बिजनेस वुमन हैं। साथ ही वह एक फिटनेस फ्रीक और एक बेहतरीन मॉडल भी हैं। उनके गाने छैया छैया और मुन्नी बदनाम हुई आज भी लोगों की जुबान पर हैं।