मलाइका अरोरा अपने योगा और फिटनेस के लिए किए जाने वाले जतन के लिए चर्चित रहती हैं|

इस बार मलाइका अरोड़ा ने उत्कटासन की एक बेहतरीन और चैलेंजिंग वीडियो शेयर की है| यह रॉक एंड रोल वीडियो प्रशंसकों में खूब पसंद की जा रही है| यह एक बेहतरीन वर्कआउट है जो कोर और पूरी बॉडी के लिए जबरदस्त साबित होती है| उत्कटासन से पेट अंदर हो जाता है और पीठ की भी जबरदस्त मालिश होती है|

यह करने से पहले सावधान रहें यदि आपको गर्दन और पीठ में किसी तरह की कोई समस्या है|

मलाइका अरोड़ा के इस वर्कआउट पर उनके प्रशंसकों के जबरदस्त कमेंट देखने को मिल रहे हैं| एक प्रशंसक ने कहा है कि इस बात का सबूत है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है एक और प्रशंसक ने कहा है बहुत खूबसूरत मैम मैं आपसे प्यार करता हूं| एक प्रशंसक ने कहा है एक्सट्रीमली गॉर्जियस| 

एक प्रशंसक ने उनसे कहा है कि अर्जुन के लिए इतनी मेहनत एक प्रशंसक लिखते हैं इतनी मेहनत सिर्फ अर्जुन के लिए ताकि वह छोड़कर ना चला जाए|

उत्कटासन के साथ रॉक एंड रोल बेहद मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण होने वाला है! यह आपके कोर और पूरे शरीर के लिए एक बेहतरीन कसरत होगी। 

अगर आपको गर्दन या पीठ में चोट/दर्द है तो कृपया सावधान रहें।