मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. जिसके बाद मलाइका और अर्जुन ने इस खबर को महज अफवाह बताया. जबकि अब दोनों कपल एक साथ लंच के लिए निकले थे. जहां मलाइका बेहद खूबसूरत कपड़ों में नजर आईं. सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि मलाइका ने अपनी ड्रेस के साथ ब्रा नहीं पहनी थी. एक्ट्रेस ने व्हाइट वन पीस पहना हुआ है. ये एक पीस इतना रिवीलिंग था कि मलाइका भी कैमरे के सामने अपने कपड़े एडजस्ट करती नजर आईं. अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने हाई हील बूट्स, एक्सपोज्ड हेयर और माइल्ड मेकअप किया था.

ब्रेकअप की खबर के बाद ये कपल साथ में काफी खुश नजर आए. वीडियो में अर्जुन हमेशा की तरह मलाइका की देखभाल करते नजर आ रहे हैं. तो अर्जुन ने स्काई कलर की हुडी जैकेट के साथ ब्लैक जींस पहन रखी थी. ब्लैक कैप, गॉगल्स और मास्क के साथ भी नजर आ रहे हैं. ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इन अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है." सुरक्षित रहना, मैं सभी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं. क्योंकि मैं सभी से प्यार करता हूँ.

कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर अपनी बहन रिया कपूर से मिलने गए और उन सभी के साथ डिनर किया. ठीक थोड़ी दूर पर ही रिया और मलाइका का घर है. हालांकि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के घर नहीं गए. मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ फैमिली डिनर पर जाती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ था. इसके बाद से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा पिछले 6 दिनों से घर से बाहर नहीं आई हैं. यह भी दावा किया गया कि मलाइका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद काफी दुखी हैं. ब्रेकअप के बाद अकेले रहना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा इसलिए उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया है. लेकिन अब इस तस्वीर ने सभी खबरों पर लगाम लगा दी हैं.