महत्वाकांक्षाओं से ज्यादा पार्टी को महत्व देने की जरूरत, बागी नेताओं को सोनिया गांधी की सीख
नई दिल्ली: कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज फिर अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी में विद्रोही रवैया अपनाने वाले नेताओं को निर्देश दिया. आज सोनिया गांधी ने पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की. जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान, महंगाई के मुद्दे पर पार्टी द्वारा शुरू किए जाने वाले अभियान के साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई.
सोनिया ने हालांकि कहा कि जिन नेताओं ने विद्रोही रवैया अपनाया है, उन्हें ध्यान में रखते हुए सभी को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से परे पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमें भाजपा और आरएसएस के समाज में नफरत फैलाने के अभियान के खिलाफ एक वैचारिक लड़ाई लड़नी है.
Congress leader Rahul Gandhi will visit Goa on 30 October to begin Assembly poll campaign in the state. He is expected to meet people affected by mining ban and will also meet fishermen.
— ANI (@ANI) October 26, 2021
(file photo) pic.twitter.com/ekJGmXUX1f
अगर इस लड़ाई को जीतना है तो उनके झूठ को लोगों के सामने बेनकाब करना होगा. अगर किसी संगठन को अन्याय के खिलाफ सफल होना है तो उसे हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना होगा और जमीन पर एक प्रभावी आंदोलन चलाना होगा. बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे. कांग्रेस 1 नवंबर से नए सदस्य बनाने और 14 से 29 नवंबर के बीच महंगाई के खिलाफ अभियान शुरू करने की तैयारी में है.