मूनमून दत्ता यानी तारक मेहता की बबीता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर सभी का दिल जीत लिया है. मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है, यह शो इतना लोकप्रिय है कि इसके सभी किरदार दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. सिर्फ जेठालाल ही नहीं बल्कि #TMKOC (तारक मेहता का उल्टा चश्मा) के फैन्स भी 'बबीता जी' के दीवाने हैं.
मूनमून दत्ता पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं, अब एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं. मूनमून ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में लोग उनके लाजवाब अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. तस्वीरों में मूनमून इस बोल्ड टॉप में अपने बालों को एक्सपोज करते हुए स्ट्रैप्ड टॉप के साथ गले में दुपट्टा पहने पोज दे रही हैं. उनका ये लुक उनके फैंस की नींद उड़ा रहा है.
मूनमून सोशल मीडिया पर है काफी एक्टिव :
मूनमून की ये खूबसूरत तस्वीरें अब काफी तेजी से फैल रही हैं. कुछ ही घंटों में एक्ट्रेस के इस पोस्ट को 1 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. फैन्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि मूनमून अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने वीडियो और फोटो शेयर कर अपने फैन्स को अपडेट करती रखती हैं.