लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान इस बार भी अपना जन्मदिन मनाते और देश भर में प्रशंसक सलमान के जन्मदिन के जश्न में डूबते नज़र आते लेकिन अभिनेता सलमान खान कों बर्थडे से एक दिन पहले सांप ने काट लिया. लेकिन सवाल यह है कि सांप ने सलमान को कब और कैसे काटा ? इस सवाल का जवाब हर फैन के मन में है. इतना ही नहीं उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था. अब सलमान ने खुद अपने बर्थडे से एक दिन पहले हुई घटना की जानकारी दी.
A snake had entered my farmhouse, I took it outside using a stick. Gradually it reached onto my hand. I then grabbed it to release, which is when it bit me thrice. It was a kind of poisonous snake. I was hospitalized for 6 hours...I am fine now: Actor Salman Khan on snake bite pic.twitter.com/cnDnUhglm5
— ANI (@ANI) December 27, 2021
सलमान के हाथ तक कैसे पहुंचा सांप ?
इस घटना की जानकारी देते हुए सलमान खान ने कहा कि मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था. मैं इसे एक छड़ी की मदद से बाहर ले जा रहा था. लेकिन यह धीरे-धीरे मेरे हाथ तक आ गया. फिर मैंने उसे हटाने के लिए पकड़ लिया और उस वक्त उसने मुझे तीन बार काटा. यह एक तरह का जहरीला सांप था. सांप के काटने के बाद मैं करीब 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा और मैं अब स्वस्थ हूं.
बर्थडे सेलिब्रेट करने फार्महाउस पहुंचे थे सलमान खान :
आज सलमान खान का जन्मदिन है. सलमान हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने फार्महाउस पहुंचे थे, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया था. कोरोना के खतरे के बीच सलमान ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ फार्महाउस पर अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया था.
पिता सलीम खान ने दिया यह बयान :
इससे पहले सलमान के पिता सलीम खान ने फैन्स को राहत देने के लिए एक बयान जारी किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि अभिनेता अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं. सलमान स्वस्थ हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं. यह सब सुबह-सुबह हुआ. जंगल के आसपास सांप जैसे जीवों का दिखना स्वाभाविक है. डॉक्टरों ने दवा लिख दी है अब वह स्वस्थ है. बता दें, सलमान खान को शनिवार रात सांप ने काट लिया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
सलमान की नई फिल्म :
सलमान खान के वर्क शेड्यूल की बात करें तो वह पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक-2' में नजर आएंगे. इतना ही नहीं, सलमान खान अपने दोस्त आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो करते नजर आएंगे और शाहरुख खान की 'पठान' में उनका एक छोटा सा रोल होगा. सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं, जो कि पूरी होने वाली है.