What Is a Personality Test..
A personality test is an assessment used by employers to help find a candidate whose character traits are best suited and a good fit for a specific position.

How to Pass a Pre-Employment Personality Test.
What Do Personality Tests Really Reveal..
Pre-Employment Personality Assessment Tests
Personality Tests to Help You Pick the Right Career
What is a personality test..
personality test for employment sample pdf.
workplace personality test free.
myers-briggs personality test for employment.
importance of personality test in workplace.
pre employment personality test.
pre employment personality test sample.
sample personality test questions and answers.
दुनियाभर के एम्प्लॉयर्स के लिए नई हायरिंग करना हमेशा से एक समय और पैसा खर्च करने वाला टास्क रहा है। चूंकि इसमें कैंडिडेट्स के इंटरव्यू लेने और चुने गए कैंडिडेट को ट्रेनिंग देने जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल रहते हैं, इसलिए आज के मैट्रिक बेस्ड वर्क कल्चर में एम्प्लॉयर्स ऐसे रिक्रूटमेंट टूल की तलाश में हैं जो उन्हें सही रिक्रूटमेंट डिसीजन्स लेने में मदद करने के लिए डाटा दे सके। इसमें उनकी मदद कर रहे हैं पर्सनैलिटी टेस्ट्स।
पर्सनैलिटी टेस्ट्स ऐसे असेसमेंट्स होते हैं जिनका इस्तेमाल एम्प्लॉयर्स ऐसे कैंडिडेट्स ढूंढने के लिए करते हैं जिनके कैरेक्टर ट्रेट्स किसी खास जॉब रोल को सूट करते हो। रिसर्च बताती हैं कि कोई एम्प्लॉई अगर ऐसी पोजीशन पर है जो उसकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं करती तो इससे उसकी एंगेजमेंट के कम होने के चांसेस अधिक रहते हैं।
प्री एम्प्लॉयमेंट टेस्टिंग किसी कैंडिडेट की पर्सनैलिटी के कुछ खास पहलुओं को उभारकर सामने लाती है और यह अनुमान लगाती है कि वह कैंडिडेट उस घोजीशन में बेहतर रहेगा या नहीं। प्री-एम्प्लॉयमेंट टेस्ट्स के जरिए ऐसे कैंडिडेट्स का चयन किया जाता है जो कंपनी के साथ कम्पैटिबल हों।
कैलिपर प्रोफाइल:
यह टेस्ट इस बात का अनुमान लगाता है कि किस तरह एक इंडिविजुअल के पर्सनैलिटी ट्रेट्स उसकी जॉब परफॉर्मेंस से संबंधित हैं। इस टेस्ट में विभिन्न प्रकार के सवाल होते हैं जिनमें से आपको ऐसा स्टेटमेंट चुनना होता है जो आपके व्यू पॉइंट के अनुसार सर्वश्रेष्ठ हो। यह टेस्ट पॉजिटिव के साथ आपकी नेगेटिव क्वालिटीज की जांच भी करता है जिससे आपकी तस्वीर एम्प्लॉयर के सामने स्पष्ट होती है।
होगन पर्सनालिटी इन्वेंट्री:
इस टेस्ट को 1980 के दशक में डेवलप किया गया था। इसे दुनियाभर के पांच लाख से अधिक कैंडिडेट्स पर आजमाया गया है और 200 से अधिक ऑक्यूपेशंस ने इसे मान्यता प्रदान की है। यह लोगों के स्वभाव और जॉब की डिमांड को मैच करने का एक भरोसेमंद टूल माना जाता है। इसमें 206 टू/ फॉल्स क्वेश्चंस होते हैं उन्हें करीब 15 से 20 मिनट्स में पूरा करना होता है।
क्या आपने जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले पर्सनैलिटी टेस्ट लिया..
डिस्क पर्सनैलिटी इंवेंटी:
यह माना जाता है कि यह बिहेवियर मॉडल सबसे पुराना पर्सनैलिटी टेस्ट है जो 400 ईसा पूर्व से अस्तित्व में है। यह टेस्ट चार पर्सनालिटी टाइप्स के आधार पर कैंडिडेट्स के मुख्य ट्रेट्स की पड़ताल करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह कई वर्जन्स में उपलब्ध है जिसमें चार बेसिक फैक्टर्स हैं- डॉमिनेंट (डी). इंफ्लुएंशियल (आई), स्टैडी (एस) और कंप्लाएंट (सी) । 12 से लेकर 30 सवालों के साथ यह अन्य टेस्ट्स के मुकाबले काफी छोटा है।
कंपनीज इसका उपयोग कैंडिडेट्स की प्रोफेशनल बिहेवियर स्टाइल और टीम में काम करने की उनकी एबिलिटी समझने के लिए करती हैं। इस टेस्ट में उन्हें कुछ विशेषणों या वाक्यों में से वे चुनने के लिए कहा जाता है जो उन पर सबसे अधिक और सबसे कम अप्लाई होते हो।
एसएचएल ऑक्युपेशनल पर्सनैलिटी क्वेश्चनेअर:
ओपीक्यू 32 के नाम से लोकप्रिय यह टेस्ट कंपनीज को बताता है कि विभिन्न व्यवहार किस तरह से एक कैंडिडेट की वर्क परफॉर्मेंस पर अपना असर डालते हैं। इस टेस्ट में 104 सवाल होते हैं जो कैंडिडेट्स की 32 विभिन्न विशेषताओं का निर्धारण करते हैं। उन्हें तीन मुख्य क्षेत्रों में इवेलुएट किया जाता है रिलेशनशिप विद पीपल, थिंकिंग स्टाइल एंड फीलिंग्स और इमोशंस इस टेस्ट में कैडिडेट्स को चार स्टेटमेंट्स दिए जाते हैं जिनमें से उन्हें खुद पर सही बैठने वाला स्टेटमेंट चुनने के साथ वह स्टेटमेंट भी चुनना होता है जो उनकी पर्सनैलिटी के बिलकुल उलट हो। इसकी रिपोर्ट्स सभी कैंडिडेट्स की ईजी-टु-रीड ग्राफिकल समरी देती है।
मायर्स-ब्रिग्स टाइप इंडिकेटर:
एमबीटीआई की अपनी शॉर्ट फॉर्म के नाम से प्रसिद्ध इस टेस्ट के पब्लिशर के अनुसार, इसका इस्तेमाल फॉर्च्यून 100 में शामिल 89 कंपनीज करती हैं। एमबीटीआई यह जांचता है कि आपकी पर्सनालिटी दो-दो के समूहों में शामिल इन प्रवृत्तियों में से किसके अधिक करीब है- एक्सट्रैवर्जन या इंट्रोवर्जन, इंट्यूशन या सेंसिंग, थिंकिंग या फीलिंग और जजिंग या पर्सीविंग। परिणामस्वरूप, किसी इंडिविजुअल को सोलह में से एक पर्सनैलिटी टाइप में कैटेगराइज किया जा सकता है। इस टेस्ट में 93 सवाल होते हैं। किसी सवाल का जवाब देते समय आपको दो में से एक स्टेटमेंट का चुनाव करना होता है।
पर्सनैलिटी टेस्ट जो नामी कंपनियां | हायरिंग के लिए इस्तेमाल करती हैं ..
कैलिपर प्रोफाइल कोलर,
मायर्स-ब्रिग्स टाइप इंडिकेटर प्रॉक्टर एंड गैंबल, जनरल मोटर्स व मैकिंसे
एसएचएल ऑक्युपेशनल क्वेश्चनेअर कोका-कोला, वोल्वो, आईकिया
होगन पर्सनालिटी इन्वेंट्री वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन,
डिस्क पर्सनालिटी इन्वेंट्री एक्सॉन मोबिल, जनरल इलेक्ट्रिक, वॉलमार्ट
SUCCESS SECRETS