बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी साझा की। दरअसल, इस कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस खबर को प्रीति ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है। इस ऐलान के साथ उन्होंने अपने दो बच्चों के नाम का भी खुलासा किया है.

इस ट्वीट में प्रीति ने अपने पति के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है। 'नमस्कार, मैं आज आपके साथ एक बड़ी खबर साझा करना चाहता हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और इस समय हमारे दिल कृतज्ञता और प्यार से भरे हुए हैं। हम अपने जुड़वां बच्चों जे जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत करते हैं।

प्रीति ने जो पोस्ट लिखी है उसकी बातों से उनके दिल की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने अपने बच्चों का नाम जय और जिया रखा है। जिससे साफ है कि जय बेटा है और जिया बेटी। हालांकि प्रीति ने अपने पोस्ट में बेटे और बेटी के बारे में कुछ नहीं लिखा।

इस पोस्ट के सामने आते ही एक्ट्रेस को बधाई देने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के साथ-साथ उनके फैंस इस पोस्ट पर उन्हें दिल से बधाई दे रहे हैं. बता दें कि प्रीति से पहले एकता कपूर, तुषार कपूर, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी जैसे कई सेलेब्स सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बन चुके हैं।