अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। अब फिल्म के दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी है। यह फिल्म अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर्स के मुताबिक 'पुष्पा: द राइज' ने अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 को पछाड़ दिया है। साथ ही अब ओटीटी पर भी यह फ़िल्म टॉप लिस्ट में जगह बना सकती है।
फिल्म पुष्पा अब ओटीटी पर होगी रिलीज :
फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज फिल्म की कमाई का 19वां दिन है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को मलयालम, हिंदी और कई अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया है। हिंदी वर्जन में भी फिल्म अच्छी कमाई कर जल्द ही 75 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
इन कलाकारों ने पहली बार साथ किया काम :
फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और समैन्था रुथ प्रभु की एंट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। यह पहली बार है जब दक्षिण के तीन प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और समैन्था रुथ प्रभु को एक ही फिल्म में एक साथ देखा गया है।
7 जनवरी को ओटीटी पर होगी रिलीज :
Pushpa The Rise के राइट्स OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime को बेच दिए गए हैं। यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को ओटीटी पर रिलीज होगी।