सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Combined Graduate Level (CGL) Examination 2021-22 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो गई है और 23 जनवरी 2022 तक इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
SSC (CGL) Examination 2021-22 के संबंध में महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 जनवरी 2022
- ऑनलाइन भुगतान की समय सीमा - 25 जनवरी 2022 (रात 11.30 बजे)
- ऑफलाइन चालान की समय सीमा - 26 जनवरी 2022 (रात 11.30 बजे)
- चालान द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 27 जनवरी 2022 (बैंक के कार्य समय के आधार पर)
- फॉर्म सुधार की समय सीमा - 28 जनवरी 2022
- एसएससी सीजीएल 2022 टियर -1 परीक्षा - अप्रैल 2022
SSC (CGL) Examination 2021-22 Tier 1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर क्लिक करें।
- होम पेज पर 'संयुक्त स्तरीय परीक्षा 2021-22 भर्ती अधिसूचना' पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को सभी विवरण भरकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
- फिर आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- SSC CGL 2021-22 फॉर्म को ध्यान से देखें और फिर इसे डाउनलोड करें।
SSC CGL : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/Nqjcr9jTZr पर 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। SSC CGL 2021 की टायर-1 परीक्षा (CBT) अप्रैल 2022 में आयोजित होगी। pic.twitter.com/g0OZqsoH2B
— staff selection commission of India (@ssc_official__) December 24, 2021
भर्ती विभिन्न आयु समूहों और ग्रेड पे 2400 से 4800 तक के पदों पर की जाएगी। SSC CGL 2022 के पदों को 18-27 वर्ष, 20-30 वर्ष, 18-30 वर्ष, 18-32 वर्ष के चार आयु समूहों में बांटा गया है। इस बीच, विभिन्न आरक्षणों के अनुसार उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट लागू होगी। यह टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में होगा।