किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले आप कुछ समय तक यह विचार करें कि आखिर प्रोजेक्ट है क्या। उसका ठीक तरह से अध्ययन करें। इससे आपको कई सारे पॉइंट्स क्लियर हो जाएंगे और टारगेट पर आसानी से फोकस कर पाएंगे। 

यदि जरूरत हो तो प्रोजेक्ट के सभी पहलुओं पर एक्सपर्ट की राय भी लेनी चाहिए। इसी के विपरीत यदि बिना अध्ययन किए आपने प्रोजेक्ट शुरू किया तो थोड़ी भी परेशानी आने पर आप घबरा जाएंगे और प्रोजेक्ट पूरा नहीं होगा। इसलिए सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही प्रोजेक्ट को शुरू करें।

एक टीम बनाएं: प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको उसी फील्ड से संबंधित प्रोफेशनल्स की एक टीम भी बनानी होगी ताकि सभी कामों को कुशलता से किया जा सके। साथ ही आप समय सीमा में अपना प्रोजेक्ट भी पूरा कर पाएंगे। इसलिए प्रोजेक्ट के लिए सही लोगों का चुनाव करना भी जरूरी है।

समय प्रबंधन प्रोजेक्ट चाहे कैसा भी क्यों न हो लेकिन उसके लिए आपको एक निश्चित समय तय करना होगा। यही प्रोजेक्ट की पहली आवश्यकता भी है। टाइम मैनेजमेंट से आप रिसोर्सेज का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आपके काम करने की स्पीड भी बढ़ेगी और समय पर आप अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे।

मदद भी लें: यदि आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिला है तो ऐसे में अनुभवी सहकर्मियों की मदद आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि उस तरह के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ऑफिस में कोई विशेष विभाग भी होता है। उनकी मदद से आपको मशीनरी, मटेरियल या टेक्नोलॉजी का अच्छी तरह से समझने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप किसी मेंबर की भी मदद ले सकते हैं।