मोटापा कम करने की आसान टिप्स, स्वस्थ नाखून कैसे रखें, झुर्रियां कैसे मिटाएं, आसान घरेलू तरीकों से इलाज..

पीएं नींबू पानी:

नींबू पानी और अदरक का रस मोटापा कम करने में सहायक होते हैं। नींबू शरीर के सभी हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है। अशुद्धियों को निकालकर ये शरीर को फ्रेश कर देता है और इससे पेट का मोटापा भी कम होता है। इसी प्रकार अदरक का रस भी मोटापा घटाता है। एक चम्मच अदरक का रस बढ़ती तोंद को कम करता है। रोजाना अदरक का रस पीने से शरीर में जमा फैट कम होता है।

मिटेंगी झुर्रियां, स्वस्थ नाखून:

स्वस्थ और चमकदार नाखून आकर्षक लगते हैं। साबुन के घोल में नींबू का रस मिलाएं और उस घोल में हाथों को 5-7 मिनट तक डुबोये रखें। फिर अपने हाथों को साफ पानी से धोकर उस पर कोल्ड क्रीम या फ्रूट क्रीम से मसाज करें। इसी तरह बेकिंग पाउडर को गरम पानी में मिला कर उसमें हाथ डाले। यह सप्ताह में एक बार करें। ये नुस्खे अपनाने से आपके नाखून स्वस्थ और चमकदार बनेंगे।

अंगूर को आधा-आधा काट कर चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से रगड़ें। लगभग 20 मिनट लगे रहने दें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा पोंछ लें। इससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में निखार आता है। केले को इतनी अच्छी तरह मैश करें कि वह क्रीम-सा हो जाए। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दे। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धोएं। चेहरा पोंछकर गुलाब युक्त टोनर लगाएं।

एवोकाडो दिल के लिए लाभदायक होता है। यह मोनोसेचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है। इससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने वाला बीटा साइटोस्टेरॉल होता है, जो भोजन से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। एक शोध के अनुसार, एवोकाडो में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है।