बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी स्वरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। स्वरा अपने परिवार के साथ होम क्वारंटाइन हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, अभी तबियत ठीक है, लेकिन हल्के लक्षण दिख रहें हैं।

आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी हुई कोरोना की पुष्टि :

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 5 जनवरी 2022 को लक्षण दिखने लगे और आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे लिखा, मैं और मेरा परिवार 5 जनवरी की शाम से होम आइसोलेशन में हैं। सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। मैं उन सभी लोगों को सूचित करना चाहती हूं जिनसे मैं पिछले सप्ताह मिली थी। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट कराएं और साथ ही सभी लोग डबल मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।

कोरोना लक्षणों के बारे में दी जानकारी: स्वरा भास्कर

पोस्ट में स्वरा भास्कर ने लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, उन्हें सिरदर्द और बुखार है और स्वाद भी चला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, उन्हें दोनों टीके लग चुकें है और जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद है। आपकों बता दे कि, अब तक नोरा फतेही, एकता कपूर, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अर्जुन कपूर, रिया कपूर और उनके पति मृणाल ठाकुर, महेश बाबू, राहुल रवील समेत कई कलाकार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। साथ ही नकुल मेहता, उनके बेटे सुमोना चक्रवर्ती, शिखा सिंह, डेलनाज ईरानी, ​​एकता कपूर, वरुण सूद समेत टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना के नए आकड़े :

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,16,390 मामले सामने आए हैं। भारत में सबसे ज्यादा 36,265 मामले महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 15,097 नए मामले सामने आए।