TECH HELP इप्रूव राइटिंग

लेखन आसान काम नहीं होता है और इसमें सुधार की गुंजाइश हमेशा ही बनी रहती है। शुक्र है कि टेक्नोलॉजी ने इस काम में मदद करने का बीड़ा उठाया है। अब कई ऐसे टूल्स और ट्रिक्स मिल जाते हैं जिनसे आपका लेखन निखर सकता है। जानिए..

अपने लिखे हुए को एडिट कम ही लोग पाते हैं। हर बार आप किसी यह सुनाएं या पढ़ने को दें, ये संभव नहीं इसलिए 'टेक्स्ट टू स्पीच' का उपयोग कर सकते हैं। इससे प्रूफरीड होती है, अपने लिखे शब्दों को तेज आवाज में सुनना कई दफा वाक्य बदलने को मजबूर करता है। आईफोन यूजर्स के लिए 'स्पीक' है।

जब कभी स्टोरी पब्लिश हो तो उसका स्क्रीनशॉट सेव करें। इसके लिए फायरफॉक्स ब्राउजर हो क्योंकि इसमें ब्लॉकर से एड हटाए जा सकते हैं और फुल पेज स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। स्क्रीनशॉट को सुंदर बनाने के लिए 'ब्राउजरफ्रेम और 'स्क्रीनली' हैं। मोबाइल पर 'स्क्रीनर' और 'एपमॉकअप' से यह कर सकते हैं।

लेखन में गलतियों से के लिए अधिक टूल्स का उपयोग बेहतर एडिट करने की सहूलियत देगा। जैसे गूगल डॉक्स कई सामान्य गलतियां छोड़ सकता है, लेकिन 'ग्रामरली' गलतियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ता। इसी तरह 'हेमिंगवे' एप को आप कठिन से कठिन वाक्य या पैरा दें, ये इसे चुटकियों में ठीक कर देगा।

ब्लॉगिंग करते हैं तो पता होना चाहिए कि आपका लिखा कितना और कहां पढ़ा जा रहा है। इसके लिए 'ऑथोरी' का इस्तेमाल कर सकते हैं और 'मकरैक' जैसी सर्विस ले सकते हैं। 'ऑथोरी' ट्रैक रखता है कि आपका काम कैसे वेब और सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। चेक करें कि बिना यूआरएल लेख का उपयोग तो नहीं हो रहा।