'बिग बॉस 14' में नजर आने वाली निक्की तंबोली हमेशा चर्चा में रहती हैं. कभी वह अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी लोग उनकी ड्रेस को खूब पसंद करते हैं. निक्की तंबोली ने व्हाइट ड्रेस में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटो में निक्की ने व्हाइट ट्राउजर के साथ टाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है. जिसमें एक्ट्रेस की ब्लैक ब्रा स्लीव के पास नजर आ रही थी. 

फोटोज निक्की तंबोली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें निक्की जमीन पर बैठी पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस खुले बालों के साथ माइल्ड मेकअप में नजर आ रही है. इससे पहले निक्की को सोशल मीडिया पर येलो ड्रेस में स्पॉट किया गया था. ये तस्वीरें खुद निक्की ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तस्वीरों में निक्की तंबोली ने येलो और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन पहना हुआ था. निक्की ने अपनी ड्रेस में फ्रंट कट पहना था, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था.

रुबीना दिलाइक अपनी करीबी निक्की की इस तस्वीर को देखकर खुद को रोक नहीं पाई और कमेंट किया. रुबीना ने कमेंट में लिखा- 'खूबसूरत'. निक्की तंबोली साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस सीजन 14' से मिली. इस सीजन में निक्की ने न सिर्फ अपने एटीट्यूड से बल्कि अपने गेम प्लान से भी अपने फैंस को दीवाना बनाया है. हालांकि वह शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन सेकंड रनर-अप जरूर रही.