सुर्खियों में कैसे रहें ? इसका जवाब उर्फी जावेद आसानी से दे सकते हैं। जी हाँ, अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी जावेद का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उर्फी का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट के बाहर का है, जिसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट और काली जींस में नजर आ रही हैं। उर्फी के इस वीडियो के वायरल होने के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है।
टी-शर्ट पर उर्फी ने लिखा जावेद अख्तर का नाम :
वीडियो में उर्फी जावेद द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर जावेद अख्तर का नाम लिखा हुआ था। उनकी टी-शर्ट में साफ लिखा था, '' वह जावेद अख्तर की पोती नहीं है। '' एयरपोर्ट के बाहर उर्फी को पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने पोज देते हुए कहा, ''टी-शर्ट पर कुछ लिखा है, उस पर कैमरा जूम कर लेना चाहिए।
जावेद अख्तर की पोती नहीं हैं उर्फी जावेद :
बता दें, सोशल मीडिया पर कई लोग उर्फी जावेद को लेकर कंफ्यूज हैं। उन्हें लगता है कि उर्फी जावेद " जावेद अख्तर " की पोती हैं। इस बात से उर्फी इतनी नाराज हो गईं कि आज उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर लिख दिया कि वह जावेद अख्तर की पोती नहीं हैं। इतना ही नहीं, उर्फी भगवद गीता को हाथ में लिए हुए नजर आईं। साथ ही उर्फी ने किताब के साथ पोज़ भी दिया।
भागवत गीता पढ़ रही हैं उर्फी :
बता दें, उर्फी जावेद भगवद् गीता पढ़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में कहा, 'मैं इस समय भगवद गीता पढ़ रही हूं। मैं बस उस धर्म के बारे में और जानना चाहता हूं। मुझे इसके तार्किक भाग में अधिक दिलचस्पी है। मुझे अतिवाद से नफरत है, इसलिए मैं गीता से एक अच्छा अंश निकालना चाहता हूं।