बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेन ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन का घर किराए पर लिया है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में अमिताभ बच्चन का डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। कृति सेनन इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के लिए हर महीने 10 लाख रुपये का किराया दे रही हैं। अमिताभ बच्चन का यह अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला रोड पर स्थित है।
एक वेबसाइट के मुताबिक, बिग बी का डुप्लेक्स अपार्टमेंट अल्टेंटिस बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर है। इसके लिए कृति सेन को 60 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर दिए हैं. एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स अपार्टमेंट को दो साल के लिए किराए पर लिया है। इस साल 12 नवंबर को लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए थे। दस्तावेजों के अनुसार लीज अवधि 16 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2023 तक है।
इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के लिए कृति सेनन प्रति माह 10 लाख रुपये का भुगतान करेंगी। अमिताभ बच्चन ने पिछले साल दिसंबर में क्रिस्टल ग्रुप से अटलांटिस में 5,184 वर्ग फुट की संपत्ति 31 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जो इस साल अप्रैल में पंजीकृत हुई थी। हालांकि इस पूरे मामले पर कृति सेनन और अमिताभ बच्चन ने अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार के हम दो हमारे दो में नजर आई थीं। इस फिल्म में राजकुमार राव, परेश रावल और रत्ना पाठक मुख्य भूमिका में थे। फिल्म हम दो हमारे दो का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया था। इसके अलावा कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं।