कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों चर्चा में है। लेकिन कपल मुंह खोलने को तैयार नहीं है। विक्की अपने से पांच साल बड़ी कटरीना से शादी करने की तैयारी कर रहा है। इनके दिसंबर में राजस्थान में शादी करने की भी अफवाह है।
सोशल मीडिया पोर्टल के मुताबिक कटरीना और विक्की शादी के लिए राजस्थान जाने से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। शादी के लिए सब कुछ तैयार है। राजस्थान में फिलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं। विक्की को दूल्हा बनकर घोड़े पर आना है। जबकि मेहंदी रसम की तैयारी जल्द की जाएगी।
दोनों की शादी सवाई माधोपुर में हो रही है यह वीआईपी वेडिंग होगी। हर इवेंट के लिए अलग-अलग कंपनियों को नियुक्त किया गया है।