उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। बस हरिद्वार से बारात लेकर पौड़ी जा रही थी। बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 40-50 लोग सवार थे।
जिला प्रशासन और एसडीआरएफ- एनडीआरएफ की टीमें अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा चुकी हैं। हादसा मंगलवार देर रात सीमड़ी गांव के पास हुआ। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
बस लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित हो गई और 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 45-50 लोग हादसे की सूचना पर श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली व रुद्रपुर से रेस्क्यू टीमें रवाना की गई थीं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे को दुखद बताया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए।