भोपाल: मध्यप्रदेश के बुजुर्गों को अयोध्या में बने श्री राम मंदिर का तीर्थ दर्शन कराने की योजना बनाई जा रही है। राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत पिछले बारह साल से संचालित तीर्थ दर्शन योजना में अयोध्या भी शामिल है।
जहां अयोध्या एकल तीर्थ के रुप में शामिल है वहां काशी के साथ अयोध्या को भी युग्म तीर्थ को याोजना में शामिल किया जा चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शुभारंभ के बाद अब राज्य सरकार प्रदेश के बुजुर्गों को भी इस नवनिर्मित श्री राम मंदिर का तीर्थ करायेगी।
इसके लिये प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं। योजना में वायुयान से भी तीर्थ दर्शन कराने का प्रावधान है तथा अयोध्या के तीर्थ दर्शन को भी वायुयान से कराया जा सकता है।